बेगमगंज में 9वीं के छात्र की तालाब में डूबकर मौत: परिवार अंत्येष्टि में शामिल होने सागर गया था, नहाते समय हादसा; घर का इकलौता बेटा था – Raisen News

बेगमगंज में 9वीं के छात्र की तालाब में डूबकर मौत:  परिवार अंत्येष्टि में शामिल होने सागर गया था, नहाते समय हादसा; घर का इकलौता बेटा था – Raisen News


9वीं के छात्र की तालाब में डूबने से मौत।

बेगमगंज के बड़गवां गांव में सरपंच अशोक सिंह लोधी के भतीजे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। 15 वर्षीय विकास लोधी शासकीय हाईस्कूल बड़गवां में 9वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार दोपहर को वह स्कूल में पेपर देने के बाद घर लौटा। करीब 3 बजे खेत की तरफ चला गया

.

घटना के वक्त विकास का पूरा परिवार सागर जिले में अंत्येष्टि में गया था। शाम को जब परिवार वापस लौटा तो विकास घर पर नहीं मिला। खोजबीन के दौरान शाम 7-8 बजे के करीब तालाब के किनारे उसके कपड़े मिले। 2 युवकों ने तालाब से खोजकर विकास के शव को बाहर निकाला।

2 युवकों ने तालाब में उतरकर शव को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पुलिस और नायब तहसीलदार विक्रम सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। पंचनामा के बाद शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link