Last Updated:
अर्शदीप सिंह इस समय दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं. उनके पास इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में डेब्यू का मौका था लेकिन वह चूक गए. ऐन मौके पर उनके बाएं अंगूठे की चोट की वजह से डेब्यू नहीं कर सके.
अर्शदीप सिंह एशिया कप की तैयारी कर रहे हैं. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने दलीप ट्रॉफी के इतर कहा, ‘मैंने पिछले दो महीनों में मानसिक रूप से उबाऊ समय का लुत्फ उठाना सीख लिया है. टेस्ट क्रिकेट या लाल गेंद के मैचों में एक समय ऐसा आता है जब आपका काम थोड़ा उबाऊ हो जाता है. जैसे लंच के बाद का सत्र जब गेंद से ज्यादा मदद नहीं मिलती है. तब आप उसका लुत्फ कैसे ले सकते हैं?’ उत्तर क्षेत्र के लिए अच्छी गेंदबाजी करने के बावजूद बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ अपना पहला विकेट लेने के लिए दूसरे दिन के आखिरी सत्र तक इंतजार करना पड़ा. अर्शदीप के लिए सिराज की सलाह पर अमल करने का यह एक बेहतरीन मौका था.
इस 26 साल के गेंदबाज ने कहा, ‘मैंने अभ्यास के दौरान हजारों की संख्या में गेंद डाली है. सफेद हो या लाल, दोनों गेंद ही है. आपको बस अपने खेल का लुत्फ उठाना होगा.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें