मंदसौर पुलिस ने कार से पकड़ा डोडाचूरा: 1 क्विंटल 17 किलो मादक पदार्थ जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार – Mandsaur News

मंदसौर पुलिस ने कार से पकड़ा डोडाचूरा:  1 क्विंटल 17 किलो मादक पदार्थ जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार – Mandsaur News



मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र की बुढ़ा चौकी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए शुक्रवार को कार सवार 3 व्यक्तियों के कब्जे से 1 क्विंटल 17 किलो डोडाचूरा बरामद किया है।

.

पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर गुराड़िया फंटे पर एक मारुति वैन कार क्रमांक MP09BA3784 को रोककर तलाशी ली तो उसमें 6 कट्टों में भरा 1 क्विंटल 17 किलो डोडाचूरा जब्त किया।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें आदर्श पाटीदार (24), राजेंद्र उर्फ राजू सूर्यवंशी (40) और मांगीलाल मेघवाल (60) शामिल हैं जो बुढ़ा थाना क्षेत्र नारायणगढ़ के निवासी हैं।

बूढ़ा चौकी प्रभारी शुभम व्यास ने बताया कि आरोपी आदर्श पाटीदार ने यह मादक पदार्थ राजेंद्र सूर्यवंशी और मांगीलाल मेघवाल से प्राप्त किया था, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link