महिला WC से पहले अमोल मजूमदार का मास्टरप्लान, बैटिंग-फील्डिंग पर डबल फोकस

महिला WC से पहले अमोल मजूमदार का मास्टरप्लान, बैटिंग-फील्डिंग पर डबल फोकस


Last Updated:

Women World Cup 2025: मुख्य कोच अमोल मजूमदार भारतीय महिला टीम को एकदिवसीय विश्व कप के लिए बल्लेबाजी पर जोर दे रहे हैं, अभ्यास शिविर के बाद ऑस्ट्रेलिया से तीन मैच होंगे, कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं.

महिला WC से पहले अमोल मजूमदार का मास्टरप्लान, बैटिंग-फील्डिंग पर डबल फोकसमहिला वनडे वर्ल्ड कप 2025
भारतीय महिला टीम को एकदिवसीय विश्व कप खिताब जीतने के लिए तैयार कर रहे मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने शनिवार को कहा कि वह यहां चल रहे अभ्यास शिविर में बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और चाहते हैं कि बल्लेबाज क्रीज पर पर्याप्त समय बिताएं.

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे अभ्यास शिविर के पूरा होने के बाद भारत विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैच खेलेगा. वन डे विश्व कप 30 सितंबर को शुरू होगा और दो नवंबर तक चलेगा.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मजूमदार ने कहा, ‘‘हम वास्तव में बल्लेबाजी में क्रीज पर पर्याप्त समय बिताना चाहते हैं. गेंदबाजों की बात करें तो मुझे लगता है कि फील्डिंग बहुत महत्वपूर्ण है। हम मैच में इस पर काम करेंगे.’

कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ी 25 अगस्त से यहां अभ्यास शिविर में भाग ले रहे हैं.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

महिला WC से पहले अमोल मजूमदार का मास्टरप्लान, बैटिंग-फील्डिंग पर डबल फोकस



Source link