Cricket Unbreakable Record: क्रिकेट का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित प्रारूप टेस्ट है. इसमें क्रिकेट का इतिहास और उसकी परंपराएं नदर आती हैं. पांच दिन तक चलने वाले इन मुकाबलों में ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए गए हैं जो लंबे समय तक नहीं टूट पाएंगे. डॉन ब्रैडमैन से लेकर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जो रूट तक ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. गेंदबाजों में मुथैया मुरलीधरन से लेकर जेम्स एंडरसन तक ने बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं. हम आपको यहां टेस्ट क्रिकेट के उन 10 रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं जिसे तोड़ना काफी ज्यादा मुश्किल है. यहां तक खिलाड़ियों को पहुंचने में पसीने छूट जाएंगे.
1. डॉन ब्रैडमैन का बल्लेबाजी औसत
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 99.94 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाए. उन्होंने 29 शतक बनाए और अपनी आखिरी पारी में उन्हें 100 का औसत हासिल करने के लिए सिर्फ 4 रन चाहिए थे, वे शून्य पर आउट हो गए. उनके टेस्ट औसत तक पहुंचना काफी मुश्किल है.
2. सबसे ज्यादा मैच में कप्तानी
साउथ अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम स्मिथ ने 109 मैचों में टीम की कप्तानी की और 53 मैच जीते. उनके कप्तान रहते अफ्रीकी टीम सिर्फ 29 मैचों में हारी. वह सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं. उनके बाद ऑस्टेलिया के ऐलन बॉर्डर 93 टेस्ट मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
3. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट लिए. उनके बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (708) हैं. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं. उन्होंने 704 विकेट लिए हैं.
4. एलिस्टर कुक के लगातार 159 टेस्ट
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे तोड़ना काफी कठिन है. वह मई 2006 से सितंबर 2018 तक लगातार 159 टेस्ट मैचों में खेले थे. कुक अपने करियर में कुल 161 मैच खेल पाए थे. यह एक कमाल का रिकॉर्ड है. उनके बाद दूसरे स्थान पुर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन हैं. उन्होंने लगातार 78 टेस्ट मैच खेले हैं.
ये भी पढ़ें: एशिया कप में शतक ठोक सकते हैं टीम इंडिया के ये 3 धाकड़ बल्लेबाज, रहम की भीख मांगने लगेंगे गेंदबाज!
5. एक मैच में 19 विकेट
इंग्लैंड के गेंदबाज जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो अब तक कायम है. लेकर ने कंगारू टीम के खिलाफ एक मैच में 19 विकेट लिए थे. उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में 9 विकेट लिए थे. इस रिकॉर्ड का टूटना काफी कठिन है.
6. सबसे बड़ा टीम स्कोर
श्रीलंका की टीम ने 1997 में भारत के खिलाफ कोलंबो में 952 रन का स्कोर खड़ा किया था. यह टेस्ट इतिहास में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. इसे तोड़ पाना काफी मुश्किल है.
7. मार्क बाउचर सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर
साउथ अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ पाना काफी कठिन है. बाउचर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 555 शिकार किए. इसमें 532 कैच और 23 स्टंपिंग शामिल है. बाउचर ने 147 टेस्ट मैचों में यह रिकॉर्ड बनाया था. अब तक कोई उनके करीब भी नहीं पहुंच पाया.
8. सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान
साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ अगर टेस्ट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले प्लेयर हैं तो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग के नाम बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में जीत हासिल करने का रिकॉर्ड है. पोंटिंग के टीम में रहते हुए कंगारूओं ने 108 टेस्ट मैच जीते थे. उनके अलावा अब तक कोई भी खिलाड़ी 100 टेस्ट मैचों में जीतने वाली टीम का सदस्य भी नहीं रहा है.
9. सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट मैच
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. तेंदुलकर ने टीम इंडिया के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं. उनके बाद इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने 188 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है. तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड तक पहुंचने में बड़े-बड़े खिलाड़ियों के पसीने छूट जाएंगे.
10. सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड
भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 31,258 गेंदों का सामना किया. वह टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर (29437) हैं.