विदिशा में साइकिल रैली में शामिल हुए शिवराज: ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक होगा सांसद खेल महोत्सव, 20 सितंबर तक पंजीयन – Vidisha News

विदिशा में साइकिल रैली में शामिल हुए शिवराज:  ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक होगा सांसद खेल महोत्सव, 20 सितंबर तक पंजीयन – Vidisha News


शिवराज ने घोषणा की कि सांसद खेल महोत्सव में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो और कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी।

विदिशा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन साइकिल रैली आयोजित हुई। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने खुद साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। रैली एसएटीआई कॉलेज स

.

रैली में छात्रों, युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। जगह-जगह लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और फिटनेस के संदेश को आगे बढ़ाया।

शिवराज बोले- खेल है स्वस्थ जीवन का सबसे सशक्त माध्यम

एसएटीआई कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ज्यादा तेल वाली चीजों से बचें और खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को भारतीय खेल जगत का गौरव और हॉकी का जादूगर बताया।

शिवराज ने कहा कि हमें ‘मेक इन इंडिया’ उत्पाद अपनाने चाहिए।

स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर दिया जोर शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि हमें ‘मेक इन इंडिया’ उत्पाद अपनाने चाहिए। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

सांसद खेल महोत्सव का होगा आयोजन

शिवराज ने घोषणा की कि सांसद खेल महोत्सव में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो और कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी। मुकाबले ग्राम पंचायत स्तर से शुरू होकर तहसील और जिला स्तर तक होंगे। आठ विधानसभा क्षेत्रों की विजेता टीमें फाइनल तक पहुंचेंगी। खिलाड़ियों की मांग पर अगली बार वॉलीबॉल को भी शामिल किया जाएगा। टीमों का पंजीयन 20 सितंबर तक होगा और दीपावली के बाद प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगी।



Source link