साड़ी बनाने वाले कारीगर पर कुल्हाड़ी से हमला: खरगोन में युवक को आईसीयू में भर्ती कराया, आरोपी की तलाश जारी – Khargone News

साड़ी बनाने वाले कारीगर पर कुल्हाड़ी से हमला:  खरगोन में युवक को आईसीयू में भर्ती कराया, आरोपी की तलाश जारी – Khargone News


खरगोन जिले के बड़गांव में शुक्रवार देर रात एक साड़ी कारीगर पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय अजय चौहान गांव में किराए के मकान में रहकर साड़ी बनाने का काम करता है। रोज़ की तरह शुक्रवार को भी वह देर रात तक काम कर रहा था। काम खत्म करने

.

पिता बोले- किसी से कोई रंजिश नहीं हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और हाथ पर गहरे घाव आए हैं। परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रात करीब 11 बजे उसे भर्ती किया गया। फिलहाल वह आईसीयू में है।

घटना को लेकर पीड़ित के पिता रघुनाथ रणछोड़ चौहान ने बताया कि आरोपी विजय पिता संतोष ने उनके बेटे से गाली-गलौज की और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अजय की किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी, जिससे पूरा परिवार सदमे में है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। जैतापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।



Source link