203 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश: राजगढ़ कलेक्टर ने कहा- एक माह में हो काम पूरा, खिलचीपुर के दो अधिकारियों को नोटिस – rajgarh (MP) News

203 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश:  राजगढ़ कलेक्टर ने कहा- एक माह में हो काम पूरा, खिलचीपुर के दो अधिकारियों को नोटिस – rajgarh (MP) News



राजगढ़ जिले में शनिवार को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर अहम बैठक बुलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), सहायक यंत्री और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उपयंत्री मौ

.

1 महीने में आंगनबाड़ियों का निर्माण पूरा हो कलेक्टर ने विशेष रूप से आंगनवाड़ी भवनों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने बताया कि जिले में 203 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण स्वीकृत है और इन्हें हर हाल में एक माह के भीतर पूरा करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और तय समय-सीमा का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपयंत्री और सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस बैठक में डीएमएफ (जिला खनिज निधि), विधायक निधि और सांसद निधि से चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर ने कहा कि ये कार्य सीधे जनता से जुड़े हैं और इनकी देरी का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। खिलचीपुर क्षेत्र में आवंटित काम समय पर शुरू न होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और वहां के उपयंत्री और सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने चेतावनी दी कि जिले में निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और कहीं भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई होगी। उनके सख्त रुख से उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में निर्माण कामों की गति तेज होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी भवनों की जरूरत समय पर पूरी हो सकेगी।



Source link