Ground Report: भोपाल पुलिस बूथ भगवान भरोसे! जगह-जगह छिपकलियां, डीजीपी के आदेश धरे रह गए

Ground Report: भोपाल पुलिस बूथ भगवान भरोसे! जगह-जगह छिपकलियां, डीजीपी के आदेश धरे रह गए


Last Updated:

Ground report: भोपाल में पुलिस सहायता केंद्रों की हालत जर्जर और बदहाल है. डीजीपी कैलाश मकवाना के फील्ड पुलिसिंग के आदेश के बावजूद भारत माता चौराहा और ज्योति टॉकीज जैसे पुलिस बूथ भगवान भरोसे पड़े हैं.

MP Police: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एमपी पुलिस के मुखिया डीजीपी कैलाश मकवाना ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीते महीने हुई हाई लेवल रिव्यू मीटिंग में फील्ड पुलिसिंग पर खूब जोर दिया. इसका मतलब ऐसी पुलिसिंग जहां पुलिस जनता के बीच रहकर काम करे, लेकिन भोपाल में कई पुलिस सहायता केंद्रों के हालात देखकर ऐसा लगता है कि अधिकारियों ने आदेश को अनसुना कर दिया है.

राजधानी भोपाल के भारत माता चौराहा और एमपी नगर के ज्योति टॉकीज पर बने पुलिस सहायता केंद्रों की जर्जर अवस्था और धूल फंक रहे ये बूथ डीजीपी कैलाश मकवाना के आदेश और अधिकारियों का आदेशों के पालन की पुरी तस्वीर साफ कर देते हैं. अब देखिए बंद पड़े पुलिस बूथ का आंखों देखा हाल.

देश की क्लिनेस्ट कैपिटल भोपाल में जब News 18 डिजिटल की टीम टीटी नगर के भारत माता चौराहे स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर मदद मांगने पहुंची तो जो हमें मंजर दिखा वो हैरान और परेशान करने वाला था. टीटी नगर थाने के इस पुलिस सहायता केंद्र में चारों तरफ गंदगी का भयंकर आलम था. जिसे देखकर पहली नजर में तो लगा ही नहीं कि आप देश की सबसे साफ राजधानी में है. दूसरी तरफ यहां पुलिस का नाम पर बस पोस्टर में दर्ज था.

पुलिस बूथ में मदद के नाम पर बस छिपकलियां
भोपाल में लगभग 50 से ज्यादा पुलिस सहायता केंद्र मौजूद हैं, जिनमें से अधिकतर पुलिस बूथ भगवान भरोसे पड़े हैं और इन इलाकों में ट्रैफिक से लेकर सब कुछ भी भगवान कृपा से ही चलता दिख रहा है. भारत माता चौराहे से एक रास्ता मैनिट तो दूसरा न्यू मार्केट की ओर जाता है. जहां भयंकर ट्रैफिक लगता है. इसके बावजूद यहां के नर्क जैसे पुलिस बूथ का गेट खुला पड़ा था. इतना ही नही अंदर तो हालत और भी बदतर थे. जहां ऊपर की छत कभी भी नीचे गिरने को बेताब थी तो वहीं दूसरी तरफ इस बूथ पर पुलिस की जगह छिपकलियों ने ले रखी थी.

राजधानी भोपाल में 14 अगस्त को सीएम डॉ मोहन यादव ने डायल 112 सेवा को हरी झंडी दिखाई थी. तब उन्होंने कहा था कि, इससे जनता को और बेहतर मदद मिलेगी. लेकिन एमपी की राजधानी में अपराधियों का खौफ बढ़ रहा है. बीते ही कुछ दिनों में इंदौर से भोपाल घूमने आए एक लॉ स्टूडेंट को दिन दहाड़े अयोध्या बायपास में चाकू से मार डाला था. इसके अलावा फोन और पर्स छीनने की घटनाएं भी राजधानी में तेजी से बढ़ी है. इतना ही नही नशे से जुड़े अपराधों में भी उछाल देखने को मिला है.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Ground Report: भोपाल पुलिस बूथ भगवान भरोसे! जगह-जगह छिपकलियां!



Source link