Last Updated:
MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने 30 और 31 अगस्त को जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग समेत कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी क…और पढ़ें
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी भोपाल में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी. संभाग के सीहोर, रायसेन और विदिशा जिलों में भी मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में भोपाल संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
जबलपुर संभाग : प्रदेश का पूर्वी हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित है. मंडला, डिंडोरी और बालाघाट जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ. जबलपुर शहर में भी दिनभर रुक-रुककर तेज बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने जबलपुर संभाग के सभी जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
नर्मदापुरम संभाग : नर्मदापुरम और इटारसी में तेज बारिश दर्ज की गई. तवा डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण इसके तीन गेट खोलने पड़े, जिससे निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. अगले 24 घंटों में नर्मदापुरम संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है.
प्रशासन और कृषि विशेषज्ञों की सलाह
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है. लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों और नालों के पास न जाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश सोयाबीन और धान की फसलों के लिए लाभकारी हो सकती है, लेकिन जलभराव से नुकसान की आशंका है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में पानी की निकासी का उचित प्रबंध करें ताकि खड़ी फसलों को बचाया जा सके.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें