Last Updated:
वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू कर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल में सेंचुरी ठोकी, इंग्लैंड में भारत U19 के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया.
इंग्लैंड के दौरे पर फैंस के साथ फोटो खिंचवाने से शर्मा रहे थे वैभव सूर्यवंशीबिहार के इस क्रिकेटर की उम्र अभी केवल 14 साल है और वह पहले ही भारत में एक जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं. आईपीएल 2025 में उन्होंने अपने करियर की पहली गेंद पर छक्का मारकर शानदार डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाकर तहलका मचा दिया. आईपीएल में डेब्यू करने से पहले ही सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया था. आईपीएल मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स के साथ 1.1 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला और ऐसा करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए.
उन्होंने अपनी आईपीएल फॉर्म को यूनाइटेड किंगडम में भी जारी रखा और इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे सीरीज में भारत U-19 टीम के लिए पांच पारियों में 71 की औसत और 174.02 की स्ट्राइक रेट से 355 रन बनाए. इस प्रदर्शन ने उन्हें भारत में ही नहीं बल्कि यूके में भी पॉपुलर कर दिया. जहां कुछ फैंस तो छह घंटे की यात्रा करके भारत U19 टीम को चीयर करने आए और बाद में सूर्यवंशी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.
वैभव सूर्यवंशी से लेते हैं प्रेरणा
मल्होत्रा का भी प्रदर्शन अच्छा रहा और उन्होंने यूथ वन-डे और यूथ टेस्ट दोनों में रन बनाकर छाप छोड़ी. पांच वन-डे मैचों में 243 रन बनाकर वह तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. दो टेस्ट में उन्होंने 277 रन बनाए. सीरीज में आयुष म्हात्रे (340) के बाद दूसरा सबसे अच्छा स्कोर था.
मल्होत्रा ने बताया, “चौथे वन-डे में मैंने वैभव के साथ दूसरे विकेट के लिए 209 रन जोड़े. हम दोनों ने शतक बनाए, लेकिन उसने 10 छक्के मारे और मेरे पास इन छक्कों का मजा लेने के लिए सबसे अच्छी सीट थी. उसकी बैट स्विंग कुछ ऐसी है जिसे देखकर हम सभी हैरान रह जाते हैं.”
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें