कटनी यातायात पुलिस ने 32 ई-रिक्शा का काटा चालान: 9 नाबालिग चालकों के वाहन जब्त; जुर्माना भी वसूला – Katni News

कटनी यातायात पुलिस ने 32 ई-रिक्शा का काटा चालान:  9 नाबालिग चालकों के वाहन जब्त; जुर्माना भी वसूला – Katni News


कटनी में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। शहर के व्यस्त चौराहों पर ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

.

यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे के नेतृत्व में रविवार को थाना तिराहा पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने 100 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा की जांच की। जांच में 32 वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।

इन सभी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जांच में 9 ई-रिक्शा चालक नाबालिग पाए गए। पुलिस ने इन सभी नाबालिग चालकों के वाहनों को जब्त कर लिया।

ई रिक्शा पर कार्रवाई हुई।

14 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला

पिछले दो दिनों में चलाए गए इस विशेष अभियान में 14,200 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही 8 ऑटो और ई-रिक्शा को जब्त किया गया है। यातायात नियमों की अनदेखी और अव्यवस्थित पार्किंग से शहर में जाम की स्थिति बन रही थी और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया था।

ये भी देखें…

कटनी में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों से बिगड़ी व्यवस्था:न लाइसेंस, न ट्रैफिक नियमों की जानकारी; नगरवासी परेशान

नगर दौड़ते ई रिक्शा।

नगर दौड़ते ई रिक्शा।

कटनी शहर में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों की बढ़ती संख्या से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शहर के प्रमुख चौराहों पर बिना लाइसेंस और यातायात नियमों की जानकारी के बच्चे ई-रिक्शा चला रहे हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। इससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ई-रिक्शा ने शहर में परिवहन को सुविधाजनक बनाया है। कुछ लोग इसे आसान काम समझकर अपने बच्चों को इस काम में लगा देते हैं। इससे बच्चों की जान के साथ दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link