करोंद समेत 35 इलाकों में कल पानी की सप्लाई नहीं: भोपाल में मेट्रो-फिल्टर प्लांट के चलते असर; 40 जगह पर बिजली कटौती – Bhopal News

करोंद समेत 35 इलाकों में कल पानी की सप्लाई नहीं:  भोपाल में मेट्रो-फिल्टर प्लांट के चलते असर; 40 जगह पर बिजली कटौती – Bhopal News



भोपाल में सोमवार को कई इलाकों में बिजली और पानी की सप्लाई नहीं होगी। करोंद, छोला समेत 35 से अधिक जगहों पर पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। यहां मनुआभान टेकरी फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई होती है। वहीं, 40 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।

.

जानकारी के अनुसार, मेट्रो रेल संबंधी कार्यों एवं मनुआभान टेकरी जलशोधन संयंत्र पर काम के चलते रविवार की शाम को पानी की सप्लाई प्रभावित रही। सोमवार को भी पूरे दिन पानी सप्लाई नहीं होगा। ऐसे में नगर निगम यहां पानी के टैंकर भेज रहा है।

इन इलाकों में जलप्रदाय नहीं होगा

  • करोंद, विश्वकर्मा नगर, नवीबाग, भानपुर, लांबाखेड़ा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, न्यू जेल रोड, नयापुरा, संजीव नगर, चांदबाड़ी, छोला, शिव नगर फेज-1, 2 और 3, शिवशक्ति नगर, अटल नेहरू नगर, देवकी नगर।
  • नवाब कॉलोनी, गोंडीपुरा, दानिश कॉलोनी, शहीद कॉलोनी, आशियाना कॉलोनी, फिजा कॉलोनी, जनता नगर, हनीफ कॉलोनी, मोतीलाल नगर, रतन कॉलोनी, संजय नगर, गैस राहत क्वार्टर, कमल नगर, पन्ना नगर, ब्ल्यू मून कॉलोनी, प्रेम नगर, सुंदर नगर आदि क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।

इन इलाकों में बिजली भी नहीं रहेगी

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सलैया, सनखेड़ी, बीडीए कॉलोनी ई-सेक्टर, स्नेहा नगर, दीप मोहिनी, श्रीराम कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक त्रिभुवन कॉलोनी, लीला अतुल्यम, महेंद्रा एंपल, शिव आंगन, अर्बन रिवर, मुकुंद रत्नम, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगोत्री भवन, प्रियदर्शनी, एमपी एमएलए क्वार्टर एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10.30 से दोपहर 3.30 बजे तक भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल, नवीबाग, पंचवटी, माया इन्क्लेव, पलासी, संजीव नगर, अलेक्सर गार्डन, करोंद, विवेकानंद कॉलोनी, बृज कॉलोनी, रतन कॉलोनी, पारस हाइट्स, कोरल कसा, सुख सागर कॉलोनी, फिजा कॉलोनी, देवकी नगर, जनता कॉलोनी, जनता क्वार्टर, अमलतास कॉलोनी, पूजा कॉलोनी बैरसिया रोड, रॉयल होम्स एवं आसपास के इलाके।



Source link