खंडवा जिले में रविवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान भोपाल निवासी 42 वर्षीय मालती गुर्जर के रूप में हुई। वह परिवार के साथ मुंबई से भोपाल लौट रही थीं। रात दो बजे परिजनों की नींद खुली तो महिला ट्रेन से गायब थी। सुबह करीब 11
.
ट्रेन में सफर के दौरान हुई लापता
मालती गुर्जर शनिवार रात अपने पति और सास के साथ मुंबई से भोपाल लौट रही थीं। परिवार सो रहा था, तभी रात में महिला गायब हो गई। तब तक ट्रेन हरदा स्टेशन पहुंच चुकी थी। परिजनों ने रिश्तेदारों को सूचना दी, जिसके बाद खंडवा में मौजूद परिजनों ने तलाश शुरू की।
महिला का शव मिलने पर जीआरपी ने परिजनों से शिनाख्त कराई। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया और भोपाल से आए रिश्तेदारों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया।
पति कैंसर मरीज, इलाज कराने गए थे मुंबई
भाजपा उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी ने बताया कि मालतीबाई उनकी रिश्तेदार थीं। उनके पति कैंसर से पीड़ित हैं और इलाज के लिए परिवार मुंबई गया था। वहीं उनका बेटा सीए है। शनिवार रात परिवार भोपाल लौट रहा था। हादसा कैसे हुआ, यह किसी को पता नहीं चल पाया।
समाजजनों ने दी अंतिम विदाई
घटना की जानकारी पर भाजपा नेता सेवादास पटेल, नंदन करोड़ी, श्रीराम पटेल सहित गुर्जर समाज के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। शव को भोपाल ले जाने के लिए डॉ. शिवशंकर गुर्जर ने एंबुलेंस उपलब्ध कराई।