खंडवा में बीजेपी नेता को घेरा गाड़ी में की तोड़फोड़: हरदा से गुंडे बुलाकर नौकर को पिटवाने का आरोप, भीड़ ने दुकान पर फेंके पत्थर – Khandwa News

खंडवा में बीजेपी नेता को घेरा गाड़ी में की तोड़फोड़:  हरदा से गुंडे बुलाकर नौकर को पिटवाने का आरोप, भीड़ ने दुकान पर फेंके पत्थर – Khandwa News


खंडवा के हरसूद में रविवार दोपहर मुख्य बाजार में भारी हंगामा हुआ। बाजार में मूलचंद-गुलाबचंद सोनी की ज्वैलरी दुकान के बाहर अचानक भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने दुकान के शटर बंद होने पर पथराव शुरू कर दिया। बाहर खड़ी एक कार के कांच तोड़ दिए। कुछ देर बाद पुलिस पहु

.

क्या है पूरा मामला दरअसल, मामला भाजपा नेता और सराफा कारोबारी गुलाब सोनी से जुड़ा हैं। कारोबारी सोनी पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक नौकर को बुरी तरह पिटवाया है। इसके लिए हरदा से गुंडे बुलाए, उन गुंडों ने नौकर के सीने पर बंदूक तानी और फिर बंधक बनाकर उसे हरसूद के बाहर एक खेत पर ले गया। जहां उसके साथ लात-घुसो से मारपीट की। नौकर काे पीटने के पीछे 16-17 लाख रूपए के गबन की कहानी हैं। घायल नौकर घर पहुंचा तो उसने परिवार वालों से दर्द बयां किया। इसके बाद समाज के लोग सोनी की फर्म पर पहुंचे और हंगामा किया।

पुलिस ने कारोबारी के दोनों बेटों सहित दो गुंडों को हिरासत में लिया

भीड़ ने जिस कार में तोड़फोड़ की है, उसी में हरदा से गुंडे सवार होकर आना बताते है। भीड़ को अंदेशा था कि उनके समाज के लड़के को पीटने वाले दोनों गुंडे कारोबारी के यहां छिपे है। कारोबारी और गुंडों को बाहर निकालने की जिद पर अड़े रहे। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई, इसके बाद पुलिस ने मशक्कत करके कारोबारी की फर्म का गेट खुलवाया और उसके दोनों बेटों (आनंद और दीपक) सहित हरदा से बुलाए गए दो गुंडों को बाहर निकाला। चारों को पुलिस थाने लेकर गई, जिनसे की पूछताछ की जा रही है।

करीब 15 साल से काम रहे नौकर पर गबन का आरोप

हरसूद में फीलगुड चौराहे से पहले मेन मार्केट में स्थित मूलचंद-गुलाबचंद सोनी नाम की सराफा दुकान पर रेवापुर गांव का दिनेश राजपूत (35) पिछले 15 साल से काम करते आया हैं। वह भाजपा नेता व कारोबारी गुलाब सोनी का विश्वासपात्र और वफादार नौकर रहा है। लेकिन हाल ही में उस पर करीब 17 लाख रूपए गबन का आरोप लगा है। इसी विवाद को लेकर मारपीट होना बताते हैं।

सत्ता, संगठन के मुखिया रह चुके गुलाब सोनी

हरसूद में प्रॉपर्टी, सराफा कारोबार से जुड़े गुलाब सोनी का काफी वर्चस्व है। वे भाजपा के सीनियर नेता है। सोनी हरसूद नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके है। साथ ही भाजपा नगर व मंडल अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं। इधर, नौकर को पिटवाने के मामले में पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। सोनी के दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे की पूछताछ चल रही है।



Source link