खरगोन में गोगावां वेदा नदी पुल के पिलर में दरार: 1965 में बना था, क्षमता 10 टन; ओवरलोड ट्रकों का दबाव बढ़ा रहा खतरा – Khargone News

खरगोन में गोगावां वेदा नदी पुल के पिलर में दरार:  1965 में बना था, क्षमता 10 टन; ओवरलोड ट्रकों का दबाव बढ़ा रहा खतरा – Khargone News



खरगोन-सनावद मार्ग पर स्थित गोगावां के वेदा नदी पुल के पिलर में गंभीर दरार मिली है। पुल के दोनों छोर पर यह स्थिति देखी गई है। स्थानीय लोगों ने एप्रोच रोड को नुकसान और बड़े हादसे की आशंका जताई है।

.

1965 में निर्मित यह पुल पत्थर और चूने के मसाले से बनाया गया था। लोक निर्माण विभाग ने इस पुल की आयु 35 वर्ष और वाहन क्षमता 10 टन निर्धारित की थी। वर्तमान में यह पुल एमपीआरडीसी के अधीन है।

क्षेत्र के नीलेश पाटीदार व लोगों ने बताया क्षेत्र में वेदा नदी पार करने का कोई बड़ा विकल्प मार्ग नहीं है। पुल से गुजरने वाले वाहनों में सेल्दा थर्मल प्लांट के राख से भरे ट्रक भी शामिल हैं। नियमित रूप से क्षमता से कई गुना अधिक वजन वाले वाहन इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं।

एमपीआरडीसी के अधिकारी डीएस मुवेल ने कहा कि पुल का तकनीकी निरीक्षण कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट शासन-प्रशासन को भेजी जाएगी।



Source link