खरगोन में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की तैयारी: राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी करेंगे संबोधित, मतदाता सूची जांचने का आग्रह – Khargone News

खरगोन में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की तैयारी:  राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी करेंगे संबोधित, मतदाता सूची जांचने का आग्रह – Khargone News


खरगोन में कांग्रेस की वोट चोरी रोकने की रैली 5 सितंबर को आयोजित की जाएगी। रविवार को दोपहर बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में कमेटी के सचिव और प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की।

.

रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी मुख्य वक्ता होंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि जोशी ने कहा कि मतदाता सूची प्रशिक्षण की शुरुआत खरगोन विधानसभा से होगी। उन्होंने वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ने और अनावश्यक नाम हटाने का निर्देश दिया।

नए जिलाध्यक्ष रवि नाईक को बधाई दी कार्यक्रम में विधायक झूमा सोलंकी, केदार डाबर, नरेन्द्र पटेल, डॉ गोविन्द मुजाल्दे और पूर्णा ठाकुर उपस्थित रहे। सभी ने नए जिलाध्यक्ष रवि नाईक को बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुए जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण की जानकारी साझा की। महासचिव जितेंद्र भावसार, राजेश मंडलोई, इंद्र बिरला और विजय कोचले भी मौजूद रहे।



Source link