गाय को ले जा रहे वाहन में तोड़फोड़: शाजापुर के रामपुरा मेवासा में ग्रामीणों ने गाय को छुड़ाया, 16 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं – shajapur (MP) News

गाय को ले जा रहे वाहन में तोड़फोड़:  शाजापुर के रामपुरा मेवासा में ग्रामीणों ने गाय को छुड़ाया, 16 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले के ग्राम रामपुरा मेवासा में शनिवार रात को ग्रामीणों ने गाय को ले जा रहे वाहन में तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सुनेरा थाना पुलिस पहुंची और वाहन मालिक सहित वाहन को थाने पर लेकर आई। सुनेरा पुलिस ने रविवार 11 बजे तक समाचार

.

थाना प्रभारी भरत सिंह किरार ने बताया ग्राम रामपुरा मेवासा में एक गाय का सौदा दो पक्षों के बीच में हुआ और उसके बाद खरीदने वाला गाय को वाहन में ले जा रहा था। गाय बेचने वाले को पता चला इस गाय को बाहर ले जाया जा रहा है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी और गाय को उसमें से निकाल लिया।

16 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं

घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची और वाहन मालिक को वाहन के साथ लेकर आई लेकिन इसके बाद भी 16 घंटे से ज्यादा समय व्यतीत होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है,गाय की तस्करी की जा रही है। ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ भी की।



Source link