ग्वालियर में रविवार दोपहर को बारिश के कारण वीरपुर डैम ओवरफ्लो हो गया है। डैम से निकला पानी आसपास के रिहायशी इलाकों से लेकर एबी रोड तक पहुंच गया है।
.
गिरवाई स्थित गैस गोदाम में भी पानी घुस गया है। गोदाम में रखे गैस सिलेंडर पानी में बह रहे थे। कैचमेंट एरिया में निरंतर बारिश के कारण डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लंबे समय के बाद शहर का यह सिंधिया रियासत काल में बना वीरपुर डैम ओवरफ्लो हुआ है। डैम के आसपास के क्षेत्र में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। डैम का अधिकांश इलाका अतिक्रमण की चपेट में है। इसी कारण डैम के ओवरफ्लो होते ही पानी अतिक्रमण वाले रिहायशी इलाकों में पहुंच गया।
स्थानीय निवासी संतोष सिंह का कहना है कि यह डैम करीब 28 साल बाद ओवरफ्लो हुआ है, उनका यह भी कहना है कि टाइम काफी समय से ओवरफ्लो नहीं हुआ था इसलिए उसके आसपास के इलाकों में लोगों ने अतिक्रमण कर मकान, दुकान और मैरिज गार्डन बना लिए थे। इसी कारण डैम का पानी ओवरफ्लो होकर इस अतिक्रमण इलाकों में भर गया है।