India vs Japan, Hockey Asia Cup 2025: बिहार के राजगीर में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का दबदबा कायम है. चीन के बाद हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जापान को भी धूल चटा दी. लगातार दो जीत के साथ भारत ने सुपर-4 स्टेज के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. एक रोमांचक मुकाबले में भारत ने जापान को 3-2 से हराकर सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली. हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल और मंदीप सिंह ने शुरुआती गोल किए.