Last Updated:
खंडवा के 52 वर्षीय जहीर कुरैशी दिन में साइकिल मरम्मत का काम करते हैं और शाम को देशभक्ति से लबरेज़ करतब दिखाकर लोगों का दिल जीत लेते हैं. हर साल स्वतंत्रता दिवस पर उनका चार दिन का अनूठा शो पूरे शहर में जोश और गर…और पढ़ें
जहीर कुरैशी पेशे से साधारण साइकिल मरम्मत का काम करते हैं. शहर के कई लोग अपनी टूटी-फूटी साइकिल लेकर उनके पास पहुंचते हैं और जहरी उन्हें नए जैसी बना देते हैं. यही उनका रोजगार है और इसी से उनका परिवार चलता है, लेकिन जहरी केवल इस तक ही सीमित नहीं रहते. जैसे ही मौका मिलता है, वे अपने हुनर और जुनून को जनता के सामने दिखाने से पीछे नहीं हटते.
जहीर कुरैशी का सबसे बड़ा आकर्षण उनका करतब है. वे सड़क पर खड़े होकर घंटों तक टायर को सिर पर घुमाते रहते हैं. सिर्फ यही नहीं, बल्कि देशभक्ति गीत बजते ही उनका शरीर अपने आप झूमने लगता है. वे नाचते हैं, गाते हैं और करतब दिखाते हैं. लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर तालियां बजाते हैं और उनके जज्बे को सलाम करते हैं.
चार दिनों का अनूठा शो
स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े मौकों पर जहरी का उत्साह और बढ़ जाता है. हर साल वे चार दिन तक लगातार सड़क पर शो करते हैं. चाहे धूप हो या बारिश, जहरी बिना रुके अपनी कला दिखाते हैं. यह सब वे किसी टिकट या फीस के लिए नहीं करते, बल्कि सिर्फ इसलिए कि लोग देशभक्ति का जोश महसूस करें। उनका मानना है कि आज़ादी की असली खुशी तभी है जब लोग उसे दिल से महसूस करें और गर्व के साथ तिरंगे को सलाम करें.
दर्शकों की भीड़ और वाहवाही
जहीर का करतब देखने लोग दूर-दूर से आते हैं. बच्चे, बूढ़े और युवा हर कोई उनके शो का लुत्फ उठाता है. खास बात यह है कि उनके शो में कोई मंच या साज-सज्जा नहीं होती.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें