Last Updated:
MP Politics : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमारे “फूफा” जैसे हैं और भारत को टैरिफ के मुद्दे पर धमका रहे हैं. अगर भारत ने ठान लिया तो अमेरिका की नाक में दम हो जाएगा.
इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रंप पर निशाना साधा. दरअसल, इंदौर में एक व्यापारिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि अमेरिका भारत को टैरिफ को लेकर लगातार धमका रहा है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “ट्रंप हमारे फूफा जैसे हैं, हमें टैरिफ के नाम पर धमका रहे हैं. लेकिन अगर भारत ने ठान लिया तो अमेरिका की नाक में दम कर देगा.”
भारत आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा
विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोदी जी की नीतियों के चलते भारत आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. अमेरिका जैसे बड़े देश भी भारत की नीतियों को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि अतीत में भारत को अक्सर आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चे पर झुकना पड़ता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. भारत अब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है और वैश्विक मंच पर मजबूती से अपनी बात रख रहा है.
भारत अब “खरीददार” ही नहीं, बल्कि “निर्माता” भी
टैरिफ विवाद पर बोलते हुए विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि अमेरिका को समझना होगा कि भारत अब “खरीददार” ही नहीं, बल्कि “निर्माता” भी बन रहा है. उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वे “मेक इन इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” के तहत देशी उत्पादों को प्राथमिकता दें. विजयवर्गीय के इस बयान पर सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं. कुछ ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, जबकि कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि एक मंत्री को अमेरिकी राष्ट्रपति के बारे में इस तरह की टिप्पणी करनी चाहिए या नहीं. इधर, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजयवर्गीय का यह बयान घरेलू दर्शकों को संदेश देने की कोशिश है कि भारत अब आत्मनिर्भर और मजबूत स्थिति में है.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें