दिग्वेश या नितीश.. किसने-किससे लिया पंगा? राणा ने मैच के बाद खोली पूरी पोल, कहा- मैं चुप नहीं बैठूंगा..

दिग्वेश या नितीश.. किसने-किससे लिया पंगा? राणा ने मैच के बाद खोली पूरी पोल, कहा- मैं चुप नहीं बैठूंगा..


DPL: आईपीएल 2025 की गर्मी अब दिल्ली प्रीमियर लीग में भी देखने को मिल रही है. इन दिनों नितीश राणा चर्चा में हैं फिर चाहे बात उनके खेल की हो या फिर उनके पंगों की. राणा और दिग्वेश के बीच ऑन कैमरा हुई जुबानी जंग जगजाहिर हो चुकी है. यह कंट्रोवर्सी दिल्ली प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में हुई. दोनों पर मैच के बाद जुर्माना भी लगाया गया. अब राणा ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देकर फिर हवा दे दी. 

आईपीएल में भी दिग्वेश की हरकत

आईपीएल 2025 में भी दिग्वेश राठी अपनी हरकतों से चर्चा में आए थे. उनपर सिर्फ फाइन नहीं बल्कि एक मैच का बैन भी लग गया था. अब डीपीएल में भी दिग्वेश अपने अंदाज से चर्चा में हैं. लेकिन राणा से पंगा लेना दिग्वेश को भारी पड़ गया. नितीश राणा ने दिग्वेश राठी की बल्ले से भी धुनाई की और फिर उनके नोटबुक सेलीब्रेशन को सेलीब्रेट कर जख्म पर कील ठोकने का काम किया. बीच मैदान में दोनों के बीच जमकर बहस देखने को मिली. 

Add Zee News as a Preferred Source


दोनों पर लगा जुर्माना

दिग्वेश और राणा के बीच गर्मागरमी को अंपायर्स ने शांत किया. राणा ने इस मुकाबले में मैच विनिंग सेंचुरी लगाई थी. मैच के बाद जुर्माने के तौर पर राठी से उनकी मैच फीस का 80 प्रतिशत काटा गया, जबकि राणा ने अपने आचरण के लिए अपनी 50 प्रतिशत फीस गंवाई. नितीश राणा की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है. उन्होंने अब इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है. राणा का एक क्रिप्टिक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह अपने बच्चे की उंगली ओठ पर रखे नजर आ रहे हैं.

क्या बोले नितीश राणा

उन्होंने आगे कहा, ‘उसी ने इसकी शुरुआत की थी, मैं यह नहीं कहूंगा कि कैसे या क्या हुआ. क्योंकि यह अन्याय होगा. लेकिन हां, अगर कोई मुझे छेड़ता है या मेरे सामने आता है तो मैं चुपचाप बैठने वाला नहीं हूं. क्योंकि मैंने हमेशा इसी तरह क्रिकेट खेला है. अगर कोई मुझे छेड़ता है, और उन्हें लगता है कि वे मुझे उकसाकर आउट कर देंगे तो मैं भी छक्का लगाकर जवाब दे सकता हूं. कल जो हुआ, वह इसका एक उदाहरण है.’

ये भी पढ़ें.. संजू सैमसन ही नहीं… Asia Cup से पहले ये बल्लेबाज बना ‘तूफान’, चौकों-छक्कों से निकाली गेंदबाजों की जान

मैं कई झगड़ों में रहा- राणा

राणा ने अपने तरीके के बारे में बताते हुए कहा, ‘जो शुरू करता है, उसे खत्म करना उसके हाथ में होता है. मैं अब तक कई झगड़ों में रहा हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने नहीं किया. लेकिन आज तक, मैंने कभी किसी चीज की शुरुआत नहीं की. हां, अगर कोई मुझसे पहले कुछ कहता है तो मैं हमेशा जवाब देता हूँ और यही मेरा तरीका है. मेरी परवरिश इसी तरह हुई है. मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया है कि अगर आप गलत नहीं हैं, तो आपको अपने लिए खड़ा होना चाहिए और मैं ठीक यही करता हूं. मैं आगे भी ऐसा करता रहूंगा.’



Source link