अस्पताल चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
टीकमगढ़ नगर पालिका ने रविवार को अस्पताल चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नगर पालिका ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे रखी गुमटियों और हाथ ठेलों को हटाया। कुछ दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध किया।
.
महिला की मौत के बाद लोगों ने की थी अतिक्रमण हटाने की मांग
एक सप्ताह पहले इसी चौराहे पर एक ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।
नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे। दुकानदारों को अपनी दुकानें हटाने के निर्देश दिए गए थे।
कुछ दुकानदारों ने खुद से अपनी दुकानें हटाई।
दुकानदारों को जेल के सामने बने हॉकर्स जोन में दुकान लगाने की इजाजत
बार-बार समझाने के बावजूद दुकानदार अस्पताल के मुख्य गेट के आसपास ही गुमटियां और हाथ ठेले लगा रहे थे। कुछ दुकानदार मौके पर पहुंचकर अपने हाथ ठेले और गुमटियां खुद ले गए। नगर पालिका ने दुकानदारों को जेल के सामने बने हॉकर्स जोन में दुकान लगाने की अनुमति दी है।