पन्ना में आर्मी जवान पर पत्नी से मारपीट का आरोप: आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी, महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस – Panna News

पन्ना में आर्मी जवान पर पत्नी से मारपीट का आरोप:  आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी, महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस – Panna News



जवान की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पन्ना में तैनात भारतीय सेना के हवलदार के खिलाफ उनकी पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रविवार को पीड़िता वर्षा अवस्थी ने अपने पति सतीश अवस्थी पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है।

.

बिना बात नशे में मारपीट का आरोप

घटना शनिवार रात की है। वर्षा ने बताया कि वह संतान सप्तमी का व्रत रखकर अपनी सहेली से फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान उनके पति नशे की हालत में घर आए। बिना किसी बात के उन्होंने वर्षा के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मोहल्ले की एक महिला से अवैध संबंध का आरोप

वर्षा ने आरोप लगाया है कि उनके पति शराब के आदी हैं। जब भी छुट्टी पर घर आते हैं, उनके साथ मारपीट करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति का मोहल्ले की एक महिला से अवैध संबंध है।

मारपीट की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल वर्षा को अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। मारपीट के कारण उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।

पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

अजयगढ़ थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link