बड़वानी में राहुल-तेजस्वी का पुतला दहन: पीएम और उनकी मां पर की गई टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध – Barwani News

बड़वानी में राहुल-तेजस्वी का पुतला दहन:  पीएम और उनकी मां पर की गई टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध – Barwani News


राहुल और तेजस्वी के पुतले फूंकते।

बड़वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। यह विरोध बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर की गई टिप्पणी के विरोध में किया गया।

.

कार्यकर्ताओं ने रविवार को कारंजा चौक से रैली निकाली। रैली एमजी रोड और रणजीत चौक होते हुए झंडा चौक तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से महागठबंधन के नेता परेशान हैं।

नगर के चौराहे पर फूंका राहुल और तेजस्वी यादव का पुतला।

देश की गरिमा पर हमला करार

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने प्रधानमंत्री और उनकी मां पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया। उन्होंने इसे देश की गरिमा पर हमला करार दिया। उनका कहना था कि मिथिला की धरती पर इस तरह की टिप्पणी से देशवासियों में आक्रोश है।

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाएं जारी रहीं तो राजद-कांग्रेस जैसे दलों का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते थे। अब वे प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माताजी के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।



Source link