बालाघाट के सरेखा रेलवे ओवरब्रिज का तीसरा लेग जल्द ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। सेतु संभाग के एसडीओ अर्जुन सनोडिया ने बताया कि तीसरे लेग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 2 से 5 सितंबर के बीच इस मार्ग पर दोपहिया और हल्के चौपहिया वाहनों का आवागमन
.
वर्तमान में कोसमी से बैहर रोड बायपास मार्ग के दो लेग पर यातायात जारी है। हनुमान चौक की ओर जाने वाले तीसरे लेग में बेरिंग कोट सहित कुछ कार्य शेष हैं। इस मार्ग के खुलने से बालाघाट से गोंदिया और बैहर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
सरेखा रेलवे ओवरब्रिज का काम पूरा होने की कगार पर।
38.67 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण
यह ओवरब्रिज वाय आकार में बना है, जिसकी लंबाई 989.44 मीटर और ऊंचाई 7.30 मीटर है। इसका निर्माण 38.67 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। कार्य 16 मई 2023 को शुरू हुआ था। पहले इसकी समय-सीमा 25 मई 2025 थी, लेकिन अब इसे अक्टूबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

तीसरे लेग का काम तेजी से चला रहा।
जल्द शुरू होगा काम
एसडीओ सनोडिया ने बताया कि तीसरे लेग के साथ-साथ सर्विस रोड का काम भी शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर के यातायात को नई दिशा मिलेगी। सरेखा रेलवे ओवरब्रिज के बन जाने और इससे वाहनों के आवागमन से ना केवल शहर बालाघाट से कोसमी और बायपास मार्ग पर आवागमन में हो रही दिक्कत से राहत मिलेगी।
बल्कि इसके शुरू हो जाने के बाद, अंडरपास में पानी के सिपेज को सुधारने भी रेलवे विभाग को समय मिल जाएगा।