बैतूल के शासकीय बॉयस आईटीआई में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शनिवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 22 से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया।
.
नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलेपमेंट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सोलर वेंडर और सोलर क्षेत्र से जुड़े युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में सागर, छिंदवाड़ा और बैतूल जिले के युवाओं ने हिस्सा लिया।
प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए दो सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण कराया गया। भड़ूस में 25 किलोवॉट और आईटीआई परिसर में 15 किलोवॉट का प्लांट स्थापित है। युवाओं को पैनल इंस्टॉलेशन, पावर जेनरेशन और मेंटेनेंस की जानकारी दी गई।
नोएडा से आए प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मनोज तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। यूनिक सोशल एजुकेशनल कमेटी भोपाल ने भी सहयोग दिया। रेडिएंट सोलर पावर बैतूल के डायरेक्टर राजेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की सफलता में आईटीआई के प्रिंसिपल केशव सातपुते, गोविंद पवार, टीसी मेश्राम और दीपिका पवार का योगदान रहा।