भोपाल में 3 दिन चला माय FM का प्रॉपर्टी एक्सपो: रियल एस्टेट कंपनियों ने विशेष ऑफर्स के साथ दिए घर और निवेश के विकल्प – Bhopal News

भोपाल में 3 दिन चला माय FM का प्रॉपर्टी एक्सपो:  रियल एस्टेट कंपनियों ने विशेष ऑफर्स के साथ दिए घर और निवेश के विकल्प – Bhopal News



डीबी मॉल में 3 दिन तक प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया गया।

भोपाल में 3 दिन तक 94.3 माय एफएम प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया गया। डीबी माल में 29, 30 और 31 अगस्त तक शहरवासियों को घर खरीदने और निवेश के बेहतरीन विकल्पाें से रूबरू कराया गया।

.

जानी-मानी कंपनियों ने लिया भाग एक्सपो में भोपाल और देश की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनियों ने भाग लिया। जिनमें सेज रियल्टी, शालीग्राम डेवलपर्स, कृष्णा होम्स एंड डेवलपर्स, स्वदेश बिल्डर्स, ब्रिटिश पार्क, रीगल होम्स, फॉर्च्यून बिल्डर्स, भविष्य बिल्डर्स, समारा ग्रुप, लमात अलमास, इंटीरियर इनसाइट, नाकोड़ा टीएमटी और होंडा साईं समर्थ शामिल हैं।

छूट, ऑफर्स और ऑन-स्पॉट लोन की सुविधा प्रॉपर्टी एक्सपो में ग्राहकों को रेसीडेंशियल, कमर्शियल प्रॉपर्टीज, प्लॉट्स और रेडी-टू-मूव इन विकल्पों की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिली। साथ ही आकर्षक छूट, विशेष ऑफर्स और ऑन-स्पॉट लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

एक्सपो के दौरान माय एफएम के आरजे और अन्य विशेष अतिथि मौजूद रहे। जिन्होंने ग्राहकों से सीधा संवाद कर एक्सपो को और भी यादगार बनाया।

विश्वास-प्रतिबद्धता का प्रतीक प्रॉपर्टी एक्सपो बता दें, 94.3 माय एफएम हमेशा से श्रोताओं से गहरा जुड़ाव बनाए रखता आया है। यह प्रॉपर्टी एक्सपो उसी विश्वास और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जिसमें एक ऐसा मंच उपलब्ध कराया गया, जहां आप भरोसे और गुणवत्ता के साथ अपने सपनों का घर चुन सकते थे।



Source link