मंत्री की फटकार के 3 घंटे बाद लगा नया ट्रांसफॉर्मर: अंततः क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की; रात 1 बजे से चालू हुई लाइट – shajapur (MP) News

मंत्री की फटकार के 3 घंटे बाद लगा नया ट्रांसफॉर्मर:  अंततः क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की; रात 1 बजे से चालू हुई लाइट – shajapur (MP) News


कर्मचारियों ने रात में लगाया नया ट्रांसफॉर्मर।

शाजापुर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के फटकार के बाद बिजली कंपनी के कर्मचारी शनिवार रात 8 बजे शाजापुर से नया ट्रांसफॉर्मर लेकर पहुंचे। कीचड़ की वजह से कर्मचारियों को पुराना ट्रांसफॉर्मर उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात 9:30 से 10:30 के बीच पुरा

.

मशक्कत के बाद उतारे पुराने ट्रांसफॉर्मर।

दरअसल, शाजापुर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को पब्लिक ने घेर लिया। लोग विद्युत ट्रांसफॉर्मर जलने और लाइट चले जाने से नाराज होकर प्रदर्शन कर रहे थे। ग्रामीणों ने मंत्री को चेतावनी दी थी कि अगर 3 घंटे में ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा तो वे फिर से चक्काजाम कर देंगे। हालांकि, बिजली विभाग ने रात में ही काम पूरा कर लिया।

क्या है पूरा मामला

मामला मोहन बड़ोदिया में शनिवार शाम का है। लोगों का गुस्सा देखते हुए मंत्री गोविंद सिंह ने मौके से ही बिजली कंपनी के अधिकारी को फोन लगाया। उन्होंने अधिकारी को कहा कि अगर यहां लाइट गई तो आपको सस्पेंड करवा देंगे, समझ गए न। सुनो ध्यान से, मैं यहां चक्काजाम खुलवा रहा हूं। अधिकारी ने 3 घंटे में ट्रांसफॉर्मर लगाने का भरोसा दिलाया, तब जाकर लोगों ने वहां से मंत्री को निकलने दिया।

ये खबर भी पढ़े…

ट्रांसफॉर्मर जलने से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम किया,आधे घंटे जाम में फंसे मंत्री

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे।

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे।

शाजापुर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को पब्लिक ने घेर लिया। लोग विद्युत ट्रांसफॉर्मर जलने और लाइट चले जाने से नाराज होकर प्रदर्शन कर रहे थे। हल्की बारिश के बीच भी उन्होंने चक्काजाम कर दिया था। अधिकारी के आश्वासन के बाद भी लोगों ने चेतावनी दी कि अगर दिए गए समय के अंदर ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा तो रात में फिर से चक्काजाम करेंगे। पढ़े पूरी खबर..



Source link