इलाज के बाद महिलाओं की हालत में सुधार।
टीकमगढ़ में वन विभाग के कर्मचारियों ने मानसिक रोगियों की मदद के लिए सराहनीय कदम उठाया है। डिप्टी रेंजर संजय शर्मा और वनरक्षक दीपेश प्रजापति ने सड़कों पर भीख मांग रहे करीब 10 मानसिक रोगियों को डबरा स्थित ‘अपना घर’ में भर्ती कराया है।
.
हाल ही में 8 अगस्त को सिविल लाइन रोड से राजेंद्र रैकवार और दो महिलाओं को ‘अपना घर’ पहुंचाया गया। राजेंद्र लंबे समय से शहर में भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था। दोनों महिलाएं अपना नाम और पता नहीं बता पा रही हैं।
मानसिक रोगियों की मदद को आगे आए वन विभाग के कर्मचारी
संजय शर्मा ने बताया कि ‘अपना घर’ के संचालक मनीष श्याम पांडे ने अपने कर्मचारियों और वाहन को टीकमगढ़ भेजा। वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से तीनों रोगियों को डबरा ले जाया गया। वहां राजेंद्र की शेविंग और कटिंग की गई। महिलाओं को स्नान कराकर नए कपड़े दिए गए।
डिप्टी रेंजर संजय शर्मा पिछले 8 सालों से इस तरह के मानसिक रोगियों की मदद कर रहे हैं। इससे पहले भी वे 7-8 लोगों को सड़क से ‘अपना घर’ पहुंचा चुके हैं। संस्था में बेहतर देखभाल और नियमित भोजन से रोगियों की शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार आया है। उम्मीद है कि जल्द ही ये लोग सामान्य जीवन जीने लगेंगे।
वन विभाग की पहल से मानसिक रोगियों को ‘अपना घर’ में मिला सहारा देखिए फोटो……
सड़क से राजेंद्र रैकवार को पकड़ते टीम।

स्थिति में सुधार।

सुधार के लिए महिलाओं का इलाज किया जा रहा है।