Last Updated:
Guava Leaves Benefits: मरूद के पत्ते केवल फल ही नहीं बल्कि सेहत का खजाना हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप रोज सुबह बासी मुंह अमरूद के पत्ते चबाते हैं तो पाचन मजबूत होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है.
लोकल 18 की टीम ने जब आयुर्वैदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपांकर अत्रे से बात की तो उन्होंने बताया कि अमरुद ऐसा फल है कि जिसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. लेकिन सिर्फ फल ही नहीं पत्ते भी सेहत के लिए कमाल हैं. अगर आप रोजाना बासी मुंह अमरूद के पत्ते चबाकर खाते हैं तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. आपको बासी मुंह यह पत्ते चबाना है और सुबह के समय में यह करना है. उसके 1 घंटे तक कुछ भी सेवन नहीं करना है. यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके शहर को कई लाभ मिलेंगे.
इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
यदि आपको भी मुंह में बार-बार छाले हो रहे हैं तो यह मुंह के छाले की समस्या को दूर करने में सबसे अच्छा इलाज है. आप खाली पेट कोमल पत्ते का सेवन कर सकते हैं. खाली पेट अमरूद के पत्ते का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है. कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. अमरूद के पत्ते वजन संबंधित समस्याओं को दूर करते हैं. पेट और पाचन तंत्र को भी यह पत्ते मजबूत बनाते हैं.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.