रायसेन के संस्कार धाम और रामलीला मैदान मंदिर में पूजा-अर्चना: महालपुर पाठा में विधायक में पहुंचकर की पूजा अर्चना – Raisen News

रायसेन के संस्कार धाम और रामलीला मैदान मंदिर में पूजा-अर्चना:  महालपुर पाठा में विधायक में पहुंचकर की पूजा अर्चना – Raisen News


राधाष्टमी के पावन अवसर पर रायसेन के मंदिरों में श्री राधा जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। संस्कार धाम मंदिर में विधि-विधान से पूजन और आरती का आयोजन किया गया। पंडित राजेन्द्र दुबे शास्त्री ने पूजन कराया।

.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए संस्कार महिला मंडल ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में प्रसाद का वितरण भी किया गया।

श्री कृष्ण और राधा रानी का विशेष श्रृंगार रामलीला मैदान स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह से शाम तक मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। शाम को महा आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

महलपुर पाठा में भी राधाष्टमी का विशेष आयोजन हुआ। यहां सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी में पहुंच कर पूजार्चना की और राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

देखिए तस्वीरें…



Source link