देवास में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी के विवादित बयानों के विरोध में प्रदर्शन किया। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की माता के बारे में की गई टिप्पणी और पटवारी द्वारा महिलाओं के शराब पीने पर दिए गए बयान का विरोध किया गया।
.
जीतू के शराब वाले बयान पर विरोध कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंडूक पुष्कर पर धरना दिया गया। रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिमा चौराहा पर पुतला दहन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राखी झालानी ने कहा कि महिलाओं के शराब पीने की बात कहकर नारी शक्ति का अपमान किया गया है।
पीएम मोदी की मां को लेकर दिए बयान पर नाराजगी भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने राहुल गांधी की टिप्पणी को कांग्रेस की मानसिकता बताया। विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की दिवंगत माता सहित संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान किया है।
कार्यक्रम का संचालन विनीता व्यास ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया, बहादुर मुकाती, सुभाष शर्मा, जुगनू गोस्वामी समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
महिलाओं ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन