सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में खत्म हुआ हाथी महोत्सव: 8 दिन तक दावत और आराम, अब काम पर लौटेंगे सभी 7 हाथी; देखें तस्वीरें – narmadapuram (hoshangabad) News

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में खत्म हुआ हाथी महोत्सव:  8 दिन तक दावत और आराम, अब काम पर लौटेंगे सभी 7 हाथी; देखें तस्वीरें – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में रविवार को 8 दिन चला हाथी महोत्सव खत्म हो गया। 24 अगस्त से शुरू हुए इस पुनयौवनीकरण शिविर में हाथियों को केवल आराम कराया गया और उनकी पसंदीदा दावत परोसी गई। सोमवार से सभी 7 हाथी फिर से अपने काम पर लौटेंगे।

.

समापन अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एल. कृष्णमूर्ति पहुंचे। इस दौरान 7 हाथियों के महावत और चारा कटरों को प्रशस्ति पत्र, वर्दी, हेलमेट, जूते, प्रेशर कुकर, बैग, मोबाइल पाउच और रेनकोट देकर सम्मानित किया गया।

8 दिन तक मिला पूरा आराम

फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया कि महोत्सव मढ़ई में लगाया गया था। इस दौरान न तो हाथियों से कोई काम लिया गया और न ही जंगल भ्रमण कराया गया। उन्हें गन्ना, केला, गुड़, नारियल, पपीता, चना और रोटी जैसी पसंदीदा चीजें खिलाई गईं।

रोजाना स्नान और मालिश, डॉक्टर ने जांची सेहत

हाथियों को रोज नदी में स्नान कराया गया और नीम तेल से पैर व सिर की मालिश की गई। डॉक्टर गुरुदत्त शर्मा ने महोत्सव के दौरान हाथियों की सेहत की जांच की।

समापन कार्यक्रम में क्षेत्र संचालक राखी नंदा, वनमंडलाधिकारी नर्मदापुरम मयंक गुर्जर, उप संचालक ऋषिभा नेताम, एसडीओ अंकित जामोद और रेंजर राहुल उपाध्याय समेत पूरा वन विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

देखिए तस्वीरें…

छुट्टी के दौरान हाथियों को रोजाना स्नान कराकर तेल की मालिश की गई।

सभी महावत और चाराकटर को किट दी गई।

सभी महावत और चाराकटर को किट दी गई।



Source link