सिहोनिया में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा: चालक घायल, क्रेन से निकालने की कोशिश; स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल – Morena News

सिहोनिया में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा:  चालक घायल, क्रेन से निकालने की कोशिश; स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल – Morena News



सिहोनिया थाना इलाके के रूबरिया गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रक खाली था, जिस वजह से बड़ा नुकसान टल गया।

.

ट्रक क्रमांक RJ/11/GC/2252 पोरसा की तरफ से ग्वालियर जा रहा था। बड़गांव होते हुए जैसे ही वह रूबरिया गांव के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और खाई में गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे में घायल हुए ट्रक चालक को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

क्रेन से बाहर निकाला जाएगा ट्रक

खाई में फंसे ट्रक को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने क्रेन मंगवाई है। खाली होने की वजह से हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

ग्वालियर में लोडिंग के लिए जा रहा था ट्रक

चालक ने ग्रामीणों को बताया कि वह पोरसा से आ रहा था और ग्वालियर में माल भरने जा रहा था। हादसा रास्ते में अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण हुआ।



Source link