सुरेश पचौरी की पत्नी के रिटायरमेंट पार्टी में दिखे कमलनाथ: दिल्ली में हुए समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव और दिग्गज नेता भी रहे मौजूद – Bhopal News

सुरेश पचौरी की पत्नी के रिटायरमेंट पार्टी में दिखे कमलनाथ:  दिल्ली में हुए समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव और दिग्गज नेता भी रहे मौजूद – Bhopal News


BJP नेता सुरेश पचौरी की पत्नी सुपर्णा पचौरी के रिटायरमेंट की पार्टी में शामिल कमलनाथ, सीएम डॉ. मोहन यादव और अन्य नेतागण

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच सरकार गिरने को हुई बयानबाजी और ट्विटर वॉर के बीच पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की पत्नी सुपर्णा पचौरी(IAS) के सेवानिवृत्ति समारोह में पूर्व सीएम कमलनाथ नजर आए।

.

दिल्ली के होटल अशोका में 28 अगस्त को हुए समारोह में पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेता प्रमोद कृष्णम, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, होशंगाबाद सांसद चौधरी दर्शन सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी और नेतागण शामिल हुए। इस समारोह की तस्वीरें अब सामने आईं हैं।

पिछले साल बीजेपी में शामिल हुए थे सुरेश पचौरी कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने पिछले साल मार्च में लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी जॉइन कर ली थी। इसके बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं ने उनपर हमले किए थे। लेकिन, सुरेश पचौरी के बीजेपी में शामिल होने के बाद भी कांग्रेस नेताओं से अच्छे संबंध हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए प्रमोद कृष्णम और पूर्व सीएम कमलनाथ एक साथ दिखे।

पशुपालन विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी से रिटायर हुई हैं पत्नी सुरेश पचौरी की पत्नी सुपर्णा पचौरी केन्द्रीय पशुपालन मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुईं हैं। वे वित्त सलाहकार भी रहीं हैं। कई महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी अहम भूमिका रही है।

सुपर्णा पचौरी के सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल नेतागण।

सुपर्णा पचौरी के सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल नेतागण।

9 मार्च 2024 को सुरेश पचौरी ने भोपाल में बीजेपी जॉइन कर ली थी।

9 मार्च 2024 को सुरेश पचौरी ने भोपाल में बीजेपी जॉइन कर ली थी।

ये भी खबर पढ़ें…

सिंधिया को लगा दिग्विजय सरकार चला रहे, इसलिए सरकार गिराई:कमलनाथ ने दिया जवाब

मध्यप्रदेश में 20 मार्च 2020 को कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इसका कारण कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मतभेद को बताया था। कमलनाथ ने इसका जवाब देते हुए कहा- सिंधिया को लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। इसी नाराजगी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिराई थी। इधर, दिग्विजय सिंह के बयान को गुना दौरे पर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अतीत की बात कहकर टाल दिया। उन्होंने कहा कि मैं अतीत की बात नहीं करूंगा। यहां पढ़ें पूरी खबर….



Source link