हरदा के सौ साल पुराने मंदिर में दुर्लभ गणेश प्रतिमा: मान्यता- मूक बच्चे भी दर्शन के बाद बोलने लगते हैं – Harda News

हरदा के सौ साल पुराने मंदिर में दुर्लभ गणेश प्रतिमा:  मान्यता- मूक बच्चे भी दर्शन के बाद बोलने लगते हैं – Harda News



हरदा के गणेश चौक स्थित सौ वर्ष पुराना सिद्धि विनायक मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इस मंदिर की विशेषता है कि यहां स्थापित गणेश प्रतिमा की सूंड दाईं ओर है, जो सामान्यतः बाईं ओर होती है।

.

मंदिर के पुजारी अनंत माफिदार के अनुसार, यह विशेष प्रतिमा शीघ्र फलदायी मानी जाती है। यहां भक्तों की मनोकामना पूरी करने स्वयं सिद्धि विनायक आते हैं। एक विशेष मान्यता है कि जन्म के बाद बोलने में असमर्थ बच्चे भी यहां दर्शन करने के बाद बोलने लगते हैं।

नियमित दर्शनार्थी रेखा अग्रवाल बताती हैं कि विवाह के बाद से वे प्रतिदिन यहां आती हैं। उनकी तीनों बेटियां भगवान की कृपा से अच्छी नौकरी में हैं। वहीं 40 वर्षों से मंदिर आ रहे सुनील सहस्त्रबुद्धे के अनुसार, दाईं ओर सूंड वाली प्रतिमा विशेष महत्व रखती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दाईं ओर घूमी सूंड वाले गणेश को सिद्धि विनायक कहा जाता है। ऐसी प्रतिमाएं घर या कार्यालय में नहीं, केवल मंदिरों में स्थापित की जाती हैं। इनकी पूजा विघ्न-विनाश, शत्रु पराजय और विजय प्राप्ति के लिए की जाती है। विश्वास है कि किसी विशेष कार्य से पूर्व इनके दर्शन करने से कार्य सफल होता है।



Source link