Khandwa News: खंडवा के ओंकारेश्वर में चर्कतीर्थ घाट पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया. नर्मदा नदी में तीन लोग डूबने लगे थे, तभी मौके पर मौजूद नाविक की सतर्कता ने उनकी जान बचा ली. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है. ओंकारेश्वर डेम से गेट खोलकर पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा का जलस्तर इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है. बावजूद इसके श्रद्धालु लापरवाही करते हुए गहरे पानी तक चले जाते हैं. रविवार को भी ऐसा ही हुआ, जब तीन श्रद्धालु बढ़े जलस्तर का अंदाजा नहीं लगा सके और नदी की तेज धारा में फंस गए.