Last Updated:
Yash Dhull Cryptic Post: यश धुल हार्ट की सर्जरी कराने के बाद शानदार पारी खेल रहे हैं. उन्हें पिछले साल दिल में 17 मिमी का छेद पाया गया था और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी. धुल ने दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार …और पढ़ें
यश धुल ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचाया. एक साल बाद यश धुल (Yash Dhull) ने बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी में उत्तर क्षेत्र के लिए पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ शानदार 133 रन की पारी खेली थी. उन्हें एहसास हुआ कि उस कठिन दौर ने उन्हें और भी मजबूत इंसान बना दिया है. धुल ने उत्तर क्षेत्र को दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने में मदद करने के बाद कहा, ‘कठिन समय ने मुझे अपने बारे में, अपने खेल के बारे में, अपने जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाया. कैसे आगे बढ़ना है, कैसे सुधार करना है. बहुत कुछ हुआ है. अब मैं बस अपने खेल का आनंद लेता हूं, उस पर समय बिताता हूं और इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है.’
इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने उस मुश्किल दौर में स्नूकर को अपनाया जिससे उन्हें जिंदगी और खेल पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली. उन्होंने कहा, ‘उस समय मैं स्नूकर बहुत खेलता था और उसमें काफी समय बिताता था. उस खेल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया. मेरा दिमाग अक्सर इधर-उधर भटकता रहता था, मैं ज़्यादा ध्यान नहीं लगा पा रहा था. उस खेल ने मुझे अधिक ध्यान केंद्रित करना सिखाया.’ धुल को इसमें कोई संदेह नहीं है कि सत्र के शुरुआती टूर्नामेंट में शतक लगाना उनके लिए आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा.
धुल ने कहा, ‘घरेलू सत्र के शुरू होने से ठीक पहले यह हमारे लिए एक अच्छा मंच है. सभी शीर्ष पेशेवर खिलाड़ी यहां खेल रहे हैं. यह (आने वाले सत्र के लिए) अच्छी तैयारी है.’ धुल ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में भी अपनी सफेद गेंद की प्रतिभा का प्रदर्शन किया जहां उन्होंने केवल आठ मैच में 87 की औसत और 167.31 के स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए. दिल्ली के इस बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे घरेलू सफेद गेंद के टूर्नामेंटों को देखते हुए डीपीएल के महत्व को स्वीकार किया.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें