इटारसी पुलिस ने जबलपुर से 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी अब्बास अली को गिरफ्तार किया है। पिपरिया निवासी अब्बास ईरानी डेरे में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहा था।
.
घटना 25 दिसंबर 2024 की रात करीब 3 बजे की है। ईरानी समुदाय के कुछ लोगों ने ईरानी डेरा इटारसी में हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम अली ईरानी की मौत हो गई। साथ ही 10 लोग घायल हुए थे। मृतक के बेटे रौफू की शिकायत पर इटारसी थाने में मामला दर्ज हुआ।
मामले में पुलिस अब तक 9 आरोपियों को पकड़ चुकी है।
ईरानी समुदाय के आरोपियों के देशभर में रिश्तेदार और साथी थे। इस कारण सभी फरार हो गए थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 21 वर्षीय अब्बास अली को जबलपुर के आयशा नगर थाना आधारताल क्षेत्र से पकड़ा।