कछुए को कुल्हाड़ी से काटा, फिर उड़ाई दावत, मामला दर्ज

कछुए को कुल्हाड़ी से काटा, फिर उड़ाई दावत, मामला दर्ज


Last Updated:

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ लोग तालाब से कछुआ पकड़कर लाए. फिर कुल्हाड़ी से काट दिया. फिर उसकी दावत उड़ाई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…और पढ़ें

कछुए को कुल्हाड़ी से काटा, फिर उड़ाई दावत, मामला दर्जपुलिस कर रही मामले की जांच.
भिंड. मध्य प्रदेश के भिंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गांव में कुछ लोगों ने एक बड़े कछुए को पहले कुल्हाड़ी से बेरहमी से काट दिया. फिर उसके मांस की दावत उड़ाई. इतना ही नहीं लोगों ने इस क्रूर हरकत को कैमरे में कैद भी कर दिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है. वन विभाग की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है.

कछुए को कुल्हाड़ी से काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची. वन विभाग की टीम ने सीकरी गांव पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की. वन विभाग की टीम ने वीडियो के आधार पर 3 लोगों पर मामला दर्ज किया है. फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं.

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि स्थानीय तालाब से कुछ लोग कछुए को पकड़कर लेकर आए थे. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स ने लकड़ी से कछुए को दबाया. फिर दूसरे से कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया. कछुआ तड़पता रहा, लेकिन हमलावर रुके नहीं. इतना ही नहीं आसपास खड़े लोग इस क्रूर हरकत को देखते रहे, लेकिन किसी ने रोकने कुछ किया नहीं.

कछुए की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसका मांस पकाया और दावत उड़ाई. मामला सामने आने के बाद पर्यावरण प्रेमियों में भी आक्रोश फैल गया है. फिलहाल इस मामले में 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

कछुए को कुल्हाड़ी से काटा, फिर उड़ाई दावत, मामला दर्ज



Source link