कराहल के खिरखिरी में कलेक्टर का निरीक्षण: स्कूल में 8 शिक्षक गैरहाजिर, वेतनवृद्धि रोकी; पीएम आवास की समीक्षा की – Sheopur News

कराहल के खिरखिरी में कलेक्टर का निरीक्षण:  स्कूल में 8 शिक्षक गैरहाजिर, वेतनवृद्धि रोकी; पीएम आवास की समीक्षा की – Sheopur News


श्योपुर जिले के कराहल स्थित आदिवासी बहुल क्षेत्र खिरखिरी में सोमवार को कलेक्टर अर्पित वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हायर सेकंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सहित 8 शिक्षकों को अनुपस्थित पाया। इस लापरवाही पर कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित शिक

.

पीएम आवास योजना की प्रगति की समीक्षा

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के काम की भी समीक्षा की। जनपद पंचायत सीईओ ने बताया कि पंचायत में स्वीकृत 200 आवासों में से 56 पूरे हो चुके हैं। बाकी आवासों का काम चल रहा है। इस पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को 30 सितंबर तक सभी आवासों का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया।

शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा

कलेक्टर ने एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय खिरखिरी का भी दौरा किया, जहां सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। उन्होंने संस्था प्रभारी को परिसर की साफ-सफाई और पंचायत के माध्यम से नए शौचालय बनाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कलेक्टर ने मजरा चक पारोंद में प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत और आबादी क्षेत्र के लिए ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था करने के निर्देश एसडीएम को दिए। मजरा भील बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हरिओम राठौर अनुपस्थित मिले, जिस पर तहसीलदार और एसडीएम को उन्हें नोटिस जारी करने को कहा गया। कलेक्टर ने अपने दौरे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और आंगनबाड़ी सेवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया।



Source link