खंडवा में कांग्रेस दफ्तर के बाहर BJP का हंगामा: महिला मोर्चा ने फूंका राहुल और जीतू पटवारी का पुतला; दफ्तर में बैठे रहे शहर-ग्रामीण अध्यक्ष – Khandwa News

खंडवा में कांग्रेस दफ्तर के बाहर BJP का हंगामा:  महिला मोर्चा ने फूंका राहुल और जीतू पटवारी का पुतला; दफ्तर में बैठे रहे शहर-ग्रामीण अध्यक्ष – Khandwa News



कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन।

खंडवा में सोमवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी महिला मोर्चा ने केवलराम चौक से गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अ

.

प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें अंदर घुसने से रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय के गेट पर ही जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। गुस्साई कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी के पुतलों पर लात-घूंसे और चप्पलें बरसाईं, जिसके बाद दोनों पुतलों को आग के हवाले कर दिया गया।

पुतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम बजरंग बहादुर, तहसीलदार महेश सोलंकी और कोतवाली टीआई अशोक सिंह चौहान खड़े रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं ने महिलाओं का अपमान किया है और अब उन्होंने कांग्रेस को भी उनके घर जाकर इसी तरह विरोध करने का निमंत्रण दे दिया है।

विधायक छाया मोरे का बयान पंधाना विधानसभा विधायक छाया मोरे ने कहा कि जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की महिलाओं को सबसे अधिक शराब पीने वाली बताकर उनका अपमान किया है। जबकि प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।

विधायक के आरोपों पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की इज्जत करती है। बीजेपी की कथनी-करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलसूत्र से लेकर जर्सी गाय, मुजरा और 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड जैसे शब्द बीजेपी के नेताओं द्वारा महिलाओं का अपमान करने के लिए कहे जाते हैं।



Source link