नर्मदापुरम शहर में 12 घंटे में 3.8 इंच पानी गिरा: अस्पताल, बाजार की दुकानों में घुसा; आज भी बारिश की संभावना – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम शहर में 12 घंटे में 3.8 इंच पानी गिरा:  अस्पताल, बाजार की दुकानों में घुसा; आज भी बारिश की संभावना – narmadapuram (hoshangabad) News


रविवार शाम को बारिश में जय स्तम्भ चौक क्षेत्र में डेढ़ दो फीट तक पानी भरा गया था।

नर्मदापुरम में रविवार शाम से सोमवार सुबह तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहा। शहर में पिछले 12 घंटे में 3.8 इंच पानी गिरा। सोमवार सुबह भी हल्की बारिश और बादलों ने मौसम को ठंडा रखा।

.

रविवार शाम करीब 45 मिनट की तेज बारिश ने शहर की हालत बिगाड़ दी। जयस्तंभ क्षेत्र और आसपास के बाजार में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। दुकानों और होटलों में पानी घुस गया, सड़क किनारे लगी दुकानों की सब्जियां बह गईं। जिला अस्पताल परिसर में भी पानी भर गया।

जिला अस्पताल में पानी भरा गया था।

इस साल अब तक रिकॉर्ड बारिश

जिले में 1 जून से 1 सितंबर तक अब तक औसत 45.22 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले साल की इसी अवधि के 41.45 इंच बारिश से अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

सड़क किनारे लगी दुकानों की सब्जियां भीग गई है।

सड़क किनारे लगी दुकानों की सब्जियां भीग गई है।

ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना, 3 से 5 दिन अच्छी बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी मप्र के हिस्सों में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना है। पाकिस्तान की ओर से भी ऊपरी हवाओं का चक्रवात सक्रिय है। इस कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 3 से 5 दिनों तक भारी से अति भारी बारिश होगी। नर्मदापुरम जिले में 1 से 3 सितंबर तक भारी बारिश की संभावनाएं हैं। इसके बाद हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।



Source link