निवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई पर झांसी में FIR: गणेश पंडाल से लौट रही युवती से छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, आरोपी फरार – Niwari News

निवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई पर झांसी में FIR:  गणेश पंडाल से लौट रही युवती से छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, आरोपी फरार – Niwari News



निवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया के भाई संजय पटेरिया पर उत्तर प्रदेश के बरुआ सागर में एक युवती से छेड़खानी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश जारी है।

.

घटना 31 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे की है। बरुआ सागर थाना क्षेत्र के झलकारी बाई नगर निवासी 26 वर्षीय निक्की पिपरिया अपनी बहनों के साथ कुरयाना स्थित गणेश पंडाल से प्रसाद लेकर घर लौट रही थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि इसी दौरान नशे में धुत संजय पटेरिया ने उनका हाथ पकड़कर अभद्र टिप्पणी की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

जब निक्की की बहनों ने शोर मचाया तो आरोपी संजय पटेरिया धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि आरोपी संजय पटेरिया, निवाड़ी के भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया के भाई हैं और बरुआ सागर में ही रहते हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संजय पटेरिया उर्फ संजू के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।



Source link