निवाड़ी में आकाशीय बिजली से किशोरी की मौत: 3 बच्चे झुलसे, बकरी चराते समय हुआ हादसा – Niwari News

निवाड़ी में आकाशीय बिजली से किशोरी की मौत:  3 बच्चे झुलसे, बकरी चराते समय हुआ हादसा – Niwari News


निवाड़ी में आकाशीय बिजली से किशोरी की मौत

निवाड़ी जिले के सेन्दरी थाना क्षेत्र के महुआझोरा गांव में रविवार शाम को एक दुखद घटना सामने आई। शाम 7 बजे के करीब 17 वर्षीय सुमन रायकवार तीन अन्य बच्चों के साथ खेतों के पास बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सुमन की मौके पर मौत हो गई।

.

घटना में उसके साथ मौजूद तीन बच्चे भी झुलस गए। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही सेन्दरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मृतका सुमन रायकवार अपने पिता धूराम रायकवार की बेटी थी। घटना की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजन शोक से बेचैन हैं।



Source link