बुरहानपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार शाम कमल तिराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर की गई टिप्पणी के खिलाफ था।
.
बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने राहुल गांधी के मंच से हुई टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस तरह के दुर्व्यवहार को स्वीकार नहीं करेंगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण रायकवार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है।
कार्यक्रम में राहुल गांधी का पुतला जींस और टीशर्ट पहनाकर लाया गया। विधायक अर्चना चिटनीस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील ने पुतले में मोमबत्ती से आग लगाई।
भाजपा नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा हरितालिका तीज के दिन महिलाओं पर की गई टिप्पणी की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि वे इस तरह की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी भी की।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा भट्ट, उमा कपूर, सविता बत्रा, सुधा चौकसे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर की छाया गुडगे, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश चौहान, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, कैलाश पारीक, मनोज टंडन सहित अन्य मौजूद रहे।