पीएम मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध: दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन – datia News

पीएम मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध:  दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन – datia News



बिहार में कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर कांग्रेस नेता द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान का विरोध अब दतिया तक पहुंच गया है। सोमवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

.

सभी कार्यकर्ता संगीता होटल के पास जुटे और रैली निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारे लगाए और राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

भाजपा नेता चाहते थे कि पुतला कांग्रेस कार्यालय के सामने ही जलाया जाए, लेकिन पुलिस ने स्थिति बिगड़ने की आशंका में उन्हें पहले ही रोक लिया। इसके बावजूद कार्यकर्ता जबरन आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। पुलिस को उन्हें संभालने में काफी मेहनत करनी पड़ी।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थीं। अंत में पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यालय के पास ही राहुल गांधी का पुतला जलाया गया।



Source link