विदिशा में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर महिला कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में एकत्र हुईं।
.
कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर माधवगंज चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विरोधी नारे लगाए गए।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अरुणा माझी ने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस की निंदनीय मानसिकता को दर्शाता है।
हिंदू उत्सव समिति की जिला अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने की रही है। बिहार में कांग्रेस की सभा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की प्रतिक्रिया विदिशा तक पहुंची। महिला मोर्चा ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें…
